सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला निरस्त करने के खिलाफ वकीलों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज अभिभाषक संघ के सदस्यों ने जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
अभिभाषक संघ सीकर के महासचिव नरेश कुमार भूकर ने इसे शेखावाटी क्षेत्र के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने जनता की मांग पर नीमकाथाना को जिला और सीकर को संभाग का दर्जा दिया था। इसके तहत प्रशासनिक ढांचा तैयार हो चुका था, लेकिन अब इस निर्णय को पलटकर लोगों को फिर से जयपुर के चक्कर लगाने पर मजबूर किया जा रहा है। वकीलों ने सरकार से आदेश रद्द कर बहाली की मांग की, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।