सीकर: सालासर जा रही गाड़ी पेड़ से टकराई, दो महिलाओं की मौत…

चार लोग घायल, जयपुर में चल रहा है इलाज

सीकर के नेछवा थाना क्षेत्र में काछवा गांव के पास एक बेकाबू अल्टो कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी नीलिमा देवी (35) और महक देवी (28) की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

नेछवा थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि हादसा सालासर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ हुआ। गाड़ी में मौजूद सौरभ को मामूली चोटें आईं, जो घायलों को जयपुर लेकर गया। मृतकों के शव सीकर एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए, जिनका पोस्टमॉर्टम परिजनों की मौजूदगी में किया जाएगा।

abtakNewsSikar