सीकर से ट्यूर के लिए एम.के. स्कूल का शैक्षणिक दल रवाना
सीकर
एम.के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान, पिपराली रोड, सीकर द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के तहत छात्र–छात्राओं का दल आज हर्षोल्लास के साथ ट्यूर के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान के समय विद्यालय प्रांगण में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के चेयरमैन महावीर ढाका ने बताया कि सभी विद्यार्थी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुँचे। उपस्थिति दर्ज होने के बाद बसें सुरक्षा निर्देशों के पालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ समयानुसार रवाना की गईं। यात्रा से पूर्व विद्यालय के सह निदेशक इंजीनियर मनीष ढाका द्वारा विद्यार्थियों को सुरक्षा, अनुशासन और यात्रा–संबंधी दिशा–निर्देश विस्तार से समझाए गए।
यात्रा में शामिल छात्रों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। अभिभावकों ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना की। एंजी मनीष ढाका ने बताया कि पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएँ समय–समय पर अभिभावकों तक पहुंचाई जाएंगी।
विद्यालय के प्राचार्य आशा शर्मा एवं अकादमिक प्रमुख नेहा ने कहा कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, सामाजिक जागरूकता और वास्तविक अनुभवों को समृद्ध करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ट्यूर की यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए यादगार सिद्ध होगी।