सीकर से निकले स्टार्टअप कोड विद्या ने दी मोदी जी के सपनों को दी नई उड़ान

सीकर से निकले स्टार्टअप कोड विद्या ने दी मोदी जी के सपनों को दी नई उड़ान

सीकर से निकले स्टार्टअप कोड  विद्या ने दी मोदी जी के सपनों को दी नई उड़ान
सीकर

सीकर के एड-टेक स्टार्टअप कोडविद्या ने छत्तीसगढ़ में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के साथ मिलकर बच्चों में डिजिटल इंडिया और AI आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी पहल के तहत आज DAV बिलासपुर में AI Mobile Lab एवं MSMS (My School My Startup) Future-Ready Education Bus का भव्य उद्घाटन किया गया।

यह पहल SECL द्वारा प्रायोजित और कोडविद्या द्वारा संचालित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बिरांची दास, निदेशक (कार्मिक) SECL, विशिष्ट अतिथि श्री श्यामलाल राव, जीएम (वेलफेयर) SECL, श्री विवेक सिंह, पर्सनेल मैनेजर SECL तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री के. पार्थिपन उपस्थित रहे।

कोडविद्या के मार्गदर्शन में तैयार की गई यह आधुनिक मोबाइल लर्निंग वैन विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, स्किल-बेस्ड लर्निंग, कोडिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और इनोवेशन आधारित ज्ञान से जोड़ने का उद्देश्य रखती है। खास बात यह है कि इस सम्पूर्ण प्रोजेक्ट को कोडविद्या के सह-संस्थापक एवं यूरो इंटरनेशनल स्कूल, सीकर के निदेशक श्री शिवराम चौधरी जी के नेतृत्व में आकार दिया गया, जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

SECL के CSR सहयोग से यह बस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और एंटरप्रेन्योरशिप-प्रधान शिक्षा के विज़न को मजबूती प्रदान करती है। यह पहल क्षेत्र के स्कूलों को भविष्य-उन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराएगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण डिजिटल लर्निंग ग्रामीण अंचल तक भी पहुँचेगी। कोडविद्या की तकनीकी विशेषज्ञता से यह मॉडल NEP 2020 के अनुरूप अनुभवात्मक, व्यावहारिक और प्रोजेक्ट-आधारित सीखने को बढ़ावा देता है।

Codevidhya, जिसे राजस्थान सरकार द्वारा प्रतिष्ठित राजस्थान इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, आज राजस्थान के टॉप 10 स्टार्टअप्स में भी शामिल है। अपनी इसी नवाचार-प्रधान सोच और शिक्षा में तकनीक को सुलभ बनाने के संकल्प के साथ कोडविद्या ने एसईसीएल के सहयोग से My School My Startup (MSMS) Future-Ready Education Bus की पहल को आगे बढ़ाया है। यह बस विद्यार्थियों को आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और डिजिटल कौशलों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में शिक्षा के नए मानक स्थापित करेगी।

शुभारंभ के बाद विद्यार्थियों ने MSMS बस का भ्रमण किया और कोडिंग, रोबोटिक्स, AI एवं अन्य डिजिटल मॉड्यूल्स के लाइव डेमो देखे। बच्चों ने इसे अत्यंत उत्साह के साथ स्वीकार किया, क्योंकि यह बस उनके लिए तकनीक, रचनात्मकता और स्टार्टअप संस्कृति का नया द्वार खोलती है।

यह अवसर न केवल DAV बिलासपुर के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि कैसे कोडविद्या और श्री शिवराम चौधरी जैसे युवा उद्यमी शिक्षा में नवाचार लाकर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

abtakhindi newsrajasthanrajasthan hindi newsrajasthan hindi updateshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update