उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के तहत सीकर स्टेशन से प्याज के रेल परिवहन को लेकर बुधवार को कृषि उपज मंडी में व्यापारियों और मंडी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्याज के रेलवे पार्सल और माल यातायात के लिए नियमों, किराया दरों और मालभाड़ा प्रोत्साहन नीतियों पर चर्चा हुई। रेलवे अधिकारियों ने व्यापारियों को रेलवे के माध्यम से प्याज के परिवहन को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में रेलवे के डिप्टी सीसीएस हरफूल चौधरी, एसीएम दीपक चौधरी, मंडी सचिव सुमन चौधरी और मंडी व्यापार एसोसिएशन के सदस्य समेत कई व्यापारी शामिल हुए। रेलवे ने व्यापारियों को देशभर में प्याज के सुगम और किफायती परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।