सीजीएसटी कमिशनर सुमित कुमार यादव की सीकर में समीक्षा बैठक…

राजस्व वसूली और करदाताओं की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

सीजीएसटी कमिशनर सुमित कुमार यादव ने शनिवार को सीकर में आयोजित समीक्षा बैठक में संभाग के 13 जिलों के कार्यों और राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान यादव ने अधिकारियों से अपील की कि वे करदाताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ हल करें, और सार्वजनिक व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें।

बैठक में राजस्व वसूली, न्याय निर्णय, रिटर्न्स की स्क्रूटनी, और एरियर वसूली के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई। नवंबर तक जीएसटी के रूप में 3977 करोड़ रुपये की वसूली हुई है, जो पिछले वर्ष के 3470 करोड़ रुपये से 507 करोड़ रुपये अधिक है। इस मौके पर यादव ने सीकर, झुंझुनूं और नीमकाथाना जिलों के प्रमुख ट्रेड और टैक्स प्रोफेशनल एसोसिएशन तथा करदाताओं से संवाद भी किया। बैठक में अपर आयुक्त नरेश सैनी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

abtakSikar