जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती द्वारा स्थापित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि डिग्रियों से अधिक कौशल आवश्यक है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में “लोकल फॉर वोकल” को अपनाने और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने छोटे उद्योगों को रोजगार सृजन का प्रमुख साधन बताया और पर्यावरण व नैतिक मूल्यों पर जोर दिया।
राष्ट्रीय और स्थानीय दृष्टिकोण पर चर्चा
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाहक डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने भारतीय ग्रामीण व कृषि आधारित मॉडल की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छोटे उद्योगों को बढ़ावा देकर गांवों में रोजगार सृजन की जरूरत बताई।
लघु उद्योग भारती के इस कौशल केंद्र में युवाओं को डिजिटल स्किल्स, फैशन डिजाइनिंग, हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रिशियन और स्टार्टअप विकास जैसी ट्रेनिंग मिलेगी। यह केंद्र सवा लाख स्क्वायर फीट में फैला है और प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए सशक्त बनाएगा।