सीबीएसई राष्ट्रीय खेल
*शूटिंग अंडर 19 छात्र वर्ग में जीता विजेता का खिताब *
सीकर। एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढ़ाडर सीकर ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे शूटिंग अंडर 19 छात्र वर्ग राष्ट्रीय खेलों में प्रतीक श्योकंद ने 384 ,आयुष चौधरी ने 375, सूर्य प्रकाश ने 372 स्कोर बनाते हुए पूरी टीम को स्वर्ण पदक विजेता का खिताब अपने नाम किया इसी तरह बिहार में चल रहे सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में केशवानंद कॉन्वेंट स्कूल ने केरल टीम को 53- 22 से , मध्य प्रदेश टीम को 61- 30 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया , सीबीएसई बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक तथा 69वी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल अंडर 14 छात्र वर्ग टीम ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाय को 19- 10 से शिकस्त देकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया , *कबड्डी अंडर 19 छात्रा वर्ग*में केशवानंद स्कूल ने प्रिंस एकेडमी सीकर को 45- 11 से , कबड्डी अंडर 19 छात्र वर्ग में केशवानंद स्कूल सीकर में प्रिंस एकेडमी सीकर को 17- 15 से , अंडर 17 छात्र वर्ग कबड्डी me राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीबीपुर छोटा को 35- 07 से प्रथम 2 दिन में 20 पदक के साथ कुल 12 मैच जीते , केशवानन्द ने खेलों के इस सिजन में अब तक कुल 483 पदकों के साथ 33 चैंपियनशीप , अपने नाम की है। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ,चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह , सह निदेशक गोपाल सिंह, कैंपस हैड राहुल ढाका, प्रधानाचार्य डॉ विजेंद्र सिंह मलिक व शांति प्रसाद नेगी ने सभी खिलाड़ियो एवं खेल प्रशिक्षिको को बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।