सीबीएसई राष्ट्रीय खेल
*हैंडबाल में जीता उपविजेता का खिताब *
सीकर। एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढ़ाडर सीकर ने श्रीगंगानगर में चल रहे हैंडबाल अंडर 14 छात्र वर्ग राष्ट्रीय खेलों में संयुक्त अरब अमीरात को हराने के बाद विवेकानन्द स्कूल कर्नाटक को 12-5 से तथा आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट को 15-7 से हराकर सेमीफाइनल में , तथा फाइनल में उपविजेता के खिताब अपने नाम किया, जानकारी देते हुए सीबीएसई प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी ने बताया कि केशवानन्द ने खेलों के इस सिजन में अब तक कुल 417 पदकों के साथ 32 चैंपियनशीप , अपने नाम की है। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ,चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह , सह निदेशक गोपाल सिंह, कैंपस हैड राहुल ढाका, स्पोर्ट्स इंचार्ज महेंद्र सहारण ने सभी खिलाड़ियो एवं खेल प्रशिक्षिक रामवीर गुर्जर को बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।