सी बी एस ई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-19 में सीकर के उमर खान का चयन

सी बी एस ई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-19 में सीकर के उमर खान का चयन

सी बी एस ई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-19 में सीकर के उमर खान का चयन

सीकर जिले के खेल प्रेमियों के लिए गर्व की खबर है कि उमर खान, पुत्र हकूमत अली, का चयन सी बी एस ई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता की अंडर-19 टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 से 20 सितंबर तक नोएडा स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के आठ ज़ोन की टीमें और दुबई व ओमान की टीमें हिस्सा लेंगी।

इससे पूर्व, 11 से 14 सितंबर तक भोपाल के भवानी भारती स्कूल में आयोजित वेस्ट ज़ोन कैंप में उमर ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उनके इस प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें नेशनल टीम में शामिल किया गया।

गौरतलब है कि हाल ही में भोपाल में हुई प्रतियोगिता में उमर खान ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। वे पहले भी दो बार राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं।

अपनी इस सफलता का श्रेय उमर ने अपने माता-पिता, कोच और विशेष रूप से अपने दादा नय्यर अली को दिया है, जिनका मार्गदर्शन और समर्थन उन्हें हमेशा मिलता रहा है।

सीकर सहित पूरे राजस्थान को उमर की इस उपलब्धि पर गर्व है और सभी को उनसे भविष्य में और भी ऊँचाइयों पर पहुँचने की उम्मीद है।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanSikarsikar khabarSIKAR NEWS