सुजानगढ़ में एक नाबालिग से चोरी करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाने में मोहनलाल पुत्र नेमीचंद धरड़ निवासी वार्ड 39, होलीधोरा द्वारा रिपोर्ट दी गई, जिसमें उन्होंने अपनी बहन विमला के घर से गहनों की चोरी होने की शिकायत की।
रिपोर्ट में मोहनलाल ने बताया कि उनकी बहन के घर की आलमारी में सोने और चांदी के कई गहने रखे हुए थे, जो चोरी हो गए। चोरी में शामिल गहनों में दो हार, एक कंठी, चार अंगूठियां, चूड़ियां, मादलिया, मांग टिका, पैंडल, चांदी की पायल और अन्य गहने थे। गहनों के गायब होने पर परिवार के सभी सदस्य से पूछताछ की गई, और पड़ोसी श्वेता ने बताया कि उन्होंने 14 नवंबर को तौफिक कायमखानी के नाबालिग पुत्र को गली में देखा था।
सीसीटीवी फुटेज में यह नाबालिग घर के दरवाजे को खोलते हुए और अंदर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। नाबालिग से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने माता-पिता के कहने पर चोरी की थी और चोरी किए गए गहनों को अपनी मां को दे दिया। जब नाबालिग के माता-पिता से गहनों की मांग की गई, तो उन्होंने इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।