सुभाष स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव का आगाज…

दो दिवसीय खेल महोत्सव में विविध खेल गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

सेवद बड़ी स्थित सुभाष स्कूल एंड कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव शुरू हुआ। संस्था निदेशक राजकुमार महला ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

मुख्य प्रबंध निदेशक संजू महला ने बताया कि खेल उत्सव में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स जैसे आउटडोर खेल और चैस, केरम जैसे इनडोर खेल आयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, गायन, ड्राइंग, स्पीच कंपटीशन और विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। समारोह में राधेश्याम शर्मा, मोहनसिंह शेखावत, मनोज शर्मा और अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

abtakhindi news