सूरजगढ़ नगरपालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा…

विधायक ने बैठक की सूचना में देरी पर जताई नाराजगी

सूरजगढ़ नगरपालिका बोर्ड की साधारण सभा की बैठक सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें विधायक श्रवण कुमार ने बैठक की सूचना देरी से देने पर चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई। बैठक में शहर में अतिक्रमण हटाने, सीवरेज लाइन की डीपीआर तैयार करने, और फायर स्टेशन के पास स्थायी निवास के लिए भवन निर्माण जैसे प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। गुगाना जोहड़ में सार्वजनिक पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को भी समर्थन मिला।

हालांकि, नगरपालिका कार्यालय के लिए अंबेडकर भवन के पास तीन करोड़ की लागत से नए भवन निर्माण पर वाइस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़ और एक पार्षद ने विरोध जताया। बावजूद इसके, प्रस्ताव 23 मतों से पारित कर दिया गया। बैठक में विधायक ने पारित प्रस्तावों को जल्द लागू करने की मांग की और चेयरमैन पर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाए। बैठक में ईओ भरत हरितवाल सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

abtakNewsSikar