सूर्य सप्तमी की पूर्व दिवस पर विद्याश्रम स्कूल सीकर के छात्र/छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार…

सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने लिया भाग

सीकर दिनांक 03.02.2025 सोमवार को विद्याश्रम पब्लिक स्कूल सीकर के छात्र/छात्राओं ने सूर्य नमस्कार का शानदार प्रदर्शन किया। संस्था निदेशक श्रीमती मंजू लाटा ने बताया कि 385 छात्र, 220 छात्राऐं, 27 शिक्षक, शिक्षिका, व 3 अभिभावकों ने सूर्य नमस्कार में भाग लिया। उन्होनें सूर्य नमस्कार के बारे में बताते हुए कहा कि सूर्य उर्जा का स्रोत है जिससे पृथ्वी के हर प्राणी को जीवन मिलता है सूर्य नमस्कार 12 प्रकार के व्यायामों का एक समूह है इन सभी व्यायामों की अलग-अलग विशेषताऐ हैं व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ व निरोग रहता है। इस अवसर पर संस्था प्रबंधक कृष्ण गोपाल पाण्डे, सी. ई. ओ. अनुराधा पाण्डे, प्रधानाचार्य मधु सूदन शर्मा, एच, ओ, डी, बिन्सी थॉमस कोर्डिनेटर पायल शुक्ला के अलावा उत्तम अग्रवाल, मनोज तिवाडी, विकास शर्मा, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

abtakhindi news