सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक रतन जलधारी ने किया निरीक्षण

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ‘स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक रतन जलधारी ने किया निरीक्षण

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक रतन जलधारी ने किया निरीक्षण

सीकर। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जनाना अस्पताल, सीकर में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक श्रीमान रतन लाल जलधारी ने कैंप का निरीक्षण किया और पी.एन.सी. वार्ड में भर्ती प्रसुताओं को फल वितरित किए तथा नवजात शिशुओं को ड्रेस प्रदान की।

अस्पताल पहुंचने पर प्रिंसिपल एवं अधिकारी प्रभारी ने पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जलधारी ने कहा कि यह अभियान देशभर की महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। साथ ही यह समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हुए परिवारों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार (प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज एवं संलग्न चिकित्सालय, सीकर), डॉ. राजेश मीणा (अधिकारी प्रभारी, जनाना अस्पताल), डॉ. सुशील बाकोलिया, श्री प्रताप सिंह पायल (नर्सिंग सुपरीटेंडेंट), श्री राजेश कुमार बाटड़ (सहायक नर्सिंग अधीक्षक), कैंप नर्सिंग प्रभारी श्री फारुख भाटी, श्री शालू राम सामोता (वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी), श्री क्षेतीज फगड़िया (नर्सिंग अधिकारी), श्री रमेश बलारा (नर्सिंग अधिकारी), भाजपा शहर उपाध्यक्ष एवं पार्षद श्री रवि सैनी, श्री हरलाल जी, श्री चंद जी, श्री प्रिंस भूरिया, श्री हनुमान सिंह (केयरटेकर), श्री प्यारेलाल पिलानिया (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संदेश रहा—“सशक्त महिला ही स्वस्थ परिवार और समृद्ध समाज की नींव है।”

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS