सैनिक कल्याण विभाग ने सशस्त्र झंडा दिवस मनाया…

जागरूकता रैली और सहयोग राशि का संग्रहण किया गया

सैनिक कल्याण विभाग द्वारा सशस्त्र झंडा दिवस मनाने के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स और पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। रैली को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बिजेंद्र सिंह महला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कर्नल बिजेंद्र सिंह, कलेक्टर मुकुल शर्मा और एसपी भुवन भूषण यादव ने सशस्त्र झंडा दिवस के स्टीकर लगाए और इस अवसर पर सहयोग राशि प्रदान की।

कार्यक्रम का समापन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में हुआ। इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल रामेश्वरलाल बुरड़क, सूबेदार कासम अली, सूबेदार मेजर श्रवण कुमार, वारंट ऑफिसर हेमसिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सरोज, वरिष्ठ सहायक महेश बुरड़क और कार्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।

abtakNewsSikar