सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह…

550 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित, शिक्षा और स्किल पर दिया जोर

सीकर के केशव पैलेस मैरिज गार्डन में आयोजित सैनी समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की 550 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक भागचंद टांकड़ा ने समाज के युवाओं को शिक्षा और राजनीति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने इसे समाज के विकास का आधार बताया। महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सैनी ने शिक्षा के साथ कौशल विकास पर जोर देने की आवश्यकता व्यक्त की।

समारोह में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बनाया। सैनी जागृति संस्था के अध्यक्ष विष्णु सिंगोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजकुमार दैया, भंवरलाल गार्ड, राजेश सैनी, और अन्य समाजसेवियों ने उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई। विधायक टांकड़ा ने समर्थपुरा हाउस में क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

abtakSikar