सोनू निगम का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्रियों पर कड़ा बयान…

जयपुर के कॉन्सर्ट के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों के रवैये पर नाराजगी जताई

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने जयपुर के रामबाग होटल में आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रियों के रवैये पर नाराजगी जताई है। सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होना था, तो उन्हें अंत तक बने रहना चाहिए था। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि अगर किसी कार्यक्रम में उनकी रुचि नहीं है, तो उन्हें पहले ही कार्यक्रम छोड़ देना चाहिए और अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए।

सोनू निगम ने बताया कि सोमवार को आयोजित कॉन्सर्ट में कई प्रमुख लोग और डेलिगेट्स शामिल थे, लेकिन शो के बीच में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम छोड़कर जाने के बाद बाकी लोग भी वहां से चले गए। इस पर सोनू निगम ने राजनेताओं पर सवाल उठाते हुए इस रवैये को असम्मानजनक बताया।

abtakNewsSikar