सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल में बसन्त पंचमी पर सरस्वती पूजा का आयोजन…

भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर

डोलियों का बास, बजाज रोड़, स्थित सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल, सीकर में बसन्त पंचमी के उपलक्ष मे विद्यालय परिसर मे सरस्वती पूजा का विधिवत आयोजन किया गया।
निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस पावन पर्व पर पूरे विधि विधान से पूजा अचर्ना की गई।
प्रिंसिपल श्रीपाल शर्मा, संरक्षक मुरलीधर जी द्वारा पूजा सम्पन्न की गई। इस अवसर पर सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, सभी विद्यार्थी एवं अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियो ने भजन, गीत संगीत की प्रस्तुति दी।
निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना दी। अनेक विद्यार्थियो और शिक्षको ने इस पर्व के महत्व को बताते हुए रोचक तरीके से कहानी के माध्यम से विद्यार्थियो को समझाया। विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रसाद के रुप मे मिठाई वितरित की गई।

abtakhindi news