सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में व्हाइट कलर डे प्रतियोगिता का आयोजन
सीकर
डोलियों का बास, बजाज रोड स्थित सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में व्हाइट कलर डे प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने इस विशेष दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय के निदेशक रूपेश नवहाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रंगों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर नन्हें विद्यार्थी सफेद रंग की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। साथ ही वे विभिन्न प्रकार की सफेद वस्तुएं जैसे फूल, खिलौने एवं अन्य सामग्री भी लेकर आए, जिससे पूरा परिसर श्वेत रंग में रंगा नजर आया।
प्रिंसिपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना रहा।