सोफिया सेन्ट्रल स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव
सीकर
डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में भगवान श्री हनुमान का जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम प्रार्थना सभा स्थल से भगवान हनुमानजी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर स्कूल में भजन, गायन, हनुमानजी के जीवन पर आधारित चित्रकारी प्रतियोगिता और निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी कक्षाओं से तीन-तीन विजेता चुनकर उन्हे पुरस्कृत किया गया। बच्चों के द्वारा विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की गई एवं बच्चो के द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। विद्यालय के निदेशक रूपेश नवहाल, रूपेश शर्मा एवं प्रिंसिपल श्रीपाल शर्मा के द्वारा हनुमानजी के जीवन से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की कहानियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। जिसमें समुद्र लांधना, लंका दहन एवं संजीवनी बूँटी लाने से सम्बन्धित कहानियों के माध्यम से हनुमानजी के जीवन के रोचक तथ्यों को बताया गया और हनुमानजी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर साहस के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। इस अवसर पर अनेक अभिभावक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रसाद के रुप मे मिठाई वितरित की गई। अनेक विद्यार्थी इस अवसर पर बाल हनुमान की वेशभूषा मे विद्यालय आये। सभी विद्यार्थी, अभिभावक, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी इस पावन पर्व पर एक दूसरे का बधाई देते नजर आये।