सोफिया स्कूल ने इंग्लिश और सांइन्स ओलंपियाड मे 23 गोल्ड मेडल जीते 

सोफिया स्कूल ने इंग्लिश और सांइन्स ओलंपियाड मे 23 गोल्ड मेडल जीते 

सोफिया स्कूल ने इंग्लिश और सांइन्स ओलंपियाड मे 23 गोल्ड मेडल जीते

सीकर

डोलियो का बास, बजाज रोड स्थित सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, सीकर के विद्यार्थियो ने इन्टरनेशनल सांइन्स ओलंपियाड फाउन्डेशन द्वारा आयोजित इंग्लिश एवं सांइन्स ओलंपियाड  मे कुल 23 गोल्ड मेडल  जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। निदेशक रुपेश नवहाल ने बताया कि इस अन्तराष्ट्रीय लेवल पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता मे कक्षा 1 से 12 तक इंग्लिश मे 38, विज्ञान मे 55, कुल 93 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमे से इंग्लिश मे 9 गोल्ड एवं सांइन्स मे 14 गोल्ड मेडल सहित विद्यार्थियों ने कुल 23 गोल्ड मेडल प्राप्त किये। प्रिन्सिपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि 23 गोल्ड मेडल के साथ-साथ कुल 27 विद्यार्थियों ने द्वितीय लेवल के लिये भी क्वालीफाई किया है। निदेशक  रुपेश शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियो और उनके अभिभावको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संरक्षक मुरलीधर नवहाल ने सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते नजर आये।

 

 

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS