सोफिया स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सोफिया स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सोफिया स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सीकर

डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि प्री-प्राइमरी और प्राइमरी सेक्शन मे विद्यार्थियो के मध्य फ्रॉग रेस, बैलून फाइट, म्यूजिकल चेयर, लॉगजम्प, हाईजम्प, नट्स/ऐपल/बिस्कुट इटींग, पेपर बॉल रेस, मेंथस पजल रेस एवं एथलीटस का आयोजन किया गया। कक्षा-6 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य खो-खो, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन, वन लेग चेस, रस्साकशी तथा एथलीटस इत्यादि अनेक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता को कक्षावार करवाया गया। जिसमे प्रत्येक वर्ग मे 3-3 विजेता चुने गये। सभी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।  निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी विजेताओं को शुभकामना दी और साथ-साथ इस तरह के आयोजन मे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को हिस्सा लेने को प्रेरित किया। खेलकूद प्रतियोगिता के संचालन मे  श्रीमती किरनदेवी ,श्रीमान प्रियान्शु शर्मा, किशोरी, कंचन शर्मा,संगीता तिवाड़ी एवं अंजली ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी विद्यार्थी और शिक्षकगण विजेता को बधाई देते नजर आये।

abtakhindi newsjhunjhunurajasthan hindi newsSikarsikar hindi newssikar khabar