सोफिया स्कूल में तुलसी पूजन दिवस और क्रिसमिस डे का आयोजन
सीकर
डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में तुलसी पूजन दिवस और क्रिसमिस डे का आयोजन किया गया। निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि विद्यालय मे सनातन परम्परा के अनुसार विधिवत तुलसी पूजन किया गया। तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताए करवाई गई। कक्षा नर्सरी से पाँचवी तक तुलसी से सम्बन्धित चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य तुलसी पौधे के महत्व पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। सभी वर्गो से 3-3 विजेता चुने गये। और उन्हे पुरस्कृत किया गया। प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि तुलसी पूजन के साथ ही साथ क्रिसमिस डे का भी आयोजन किया गया। क्रिसमिस डे के अवसर पर प्री-प्राइमरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थी सांता की ड्रेस मे विद्यालय आये। कुछ विद्यार्थियों और शिक्षको ने सांता क्लाॅज के रुप मे बच्चो को टाॅफी एवं उपहार बांटे। निदेशक रूपेश शर्मा ने बताया कि भारत की अनेकता में एकता के मंत्र को साकार करते हुए तुलसी पूजन दिवस और क्रिसमिस डे दोनों का आयोजन करके विद्यार्थियो को भारत की विभिन्न परम्पराओं की जानकारी दी गई। यह भविष्य मे अच्छे भारत का निर्माण करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विद्यालय प्रशासन की तरफ से सभी को शुभकामनाएं दी गई।