डोलियों का बास, बजाज रोड़, स्थित सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल मंे होली समारोह का आयोजन किया गया। निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि होली के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर फागोत्सव मनाया गया।
जिसमें सभी विद्यार्थी और शीक्षकगण एक दूसरें को गुलाल लगाकर होली के विभिन्न गीतों पर मस्ती करते नजर आये। पिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि होली के पारम्परिक महŸव के ऊपर कहानी लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके साथ – साथ कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा के तीन-तीन विजेता चुने गए और उन्हें पुरस्कृत किया गया। निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी शीक्षकगण एवं अन्य कर्मचारियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को होली के पावन पर्व की शुभकामानाएँ दी और और इसे आपसी भाईचारे और सावधानि पूर्वक मनाने की सलाह दी। इस अवसर पर सभी एक-दूसरें को बधाई देते हुए नजर आये। विद्यालय प्रशासन द्वारा मिठाई भी वितरित की गई।