सोफिया स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
सीकर
डोलियों का बास, बजाज रोड स्थित सोफिया सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय निदेशक रूपेश नवहाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6 से 10 तक प्री-फाउंडेशन तथा कक्षा 11वीं व 12वीं के फाउंडेशन वर्ग के कुल 127 टॉपर्स विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों को कुल 21,600 रुपये की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रधानाचार्य श्रीपाल शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंग्लिश, साइंस, मैथ्स एवं कॉमर्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 107 गोल्ड मेडल विजेताओं तथा द्वितीय स्तर के लिए चयनित 85 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों सहित सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।