सोफिया स्कूल में बाल मेला आयोजित

सोफिया स्कूल में बाल मेला आयोजित
सोफिया स्कूल में बाल मेला आयोजित

डोलियो का बास, बजाज रोड स्थित सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल,सीकर में बाल मेला आयोजित किया गया। निदेशक श्री रुपेश नवहाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रिन्सिपल महोदय एवं निदेशक महोदय द्वारा माँ सरस्वती की आराधाना के साथ विधिवत फीता काटकर की गई। उन्होने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य मे भी किये जायेगे। क्योकि ये विद्यार्थियो मे व्यापार की बारीकियो को सीखने मे मददगार होते है। प्रिन्सिपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय परिसर मे बाल मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा-2 से 12 तक के विद्यार्थियो द्वारा विभिन्न प्रकार की स्टाल लगाई गयी। इन स्टाल्स मे विभिन्न प्रकार के खाने पीने के समान जैसे पांवभाजी, इडली-डोसा, चाउमीन, चाॅकलेट, सैण्डवीच, पानी-पूरी, चाट एवं आइसक्रीम इत्यादि की स्टाल्स शामिल रही। इसके साथ- साथ विद्यार्थियो ने अनेक प्रकार के गेम्स की स्टाल भी लगाई। अन्य विद्यार्थी अपने अभिभावक के साथ विद्यालय आये और मेले का आनन्द उठाया।  निदेशक रुपेश शर्मा ने सभी अभिभावको, विद्यार्थियो, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियो को मेले के सफल आयोजन पर शुभकामना दी। इस अवसर पर सभी तनावमुक्त माहौल मे खुश नजर आये।
abtakhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS