डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में भगवान महावीर जयन्ती का उत्सव मनाया गया।
निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान महावीर का जन्म-उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।
प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा-नर्सरी से कक्षा-पाँचवी तक के विद्यार्थियों के मध्य भगवान महावीर के जीवन से सम्बन्धित Drawing प्रतियोगिता करवायी गयी। कक्षा-6 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य भगवान महावीर के जीवन से जुडी कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन विजेता चुन कर उन्हें पुरस्कार दिया गया।
निदेशक रूपेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा-नर्सरी से कक्षा- दूसरी तक के विद्यार्थी भगवान महावीर की वेशभूषा मे नजर आये। विद्यालय प्रशासन की तरफ से सभी को भगवान महावीर के जन्मोत्सव की शुभकामना दी। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों और शिक्षको ने भगवान महावीर के जीवन से जुडे प्रसगों को कहानी के माध्यम से रोचक तरीके से बताया गया। विद्यालय मे पूजा अर्चना का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।