सोफिया स्कूल में मोटिवेशनल सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह

सोफिया स्कूल में मोटीवेशनल सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह
सोफिया स्कूल में मोटिवेशनल सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह
डोलियो का बास, बजाज रोड स्थित सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल,सीकर में मोटिवेशनल सेमीनार और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
निदेशक श्री रुपेश नवहाल ने बताया कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर मोटीवेशनल सेमीनार आयोजित किया जाता है। जिसमे भी विद्यार्थियों को मानसिक रुप से प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा  के लिए तैयार किया जा सके।  इस सेमीनार के माध्यम से कुल 64 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रिन्सिपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि 10वीं, 12वीं विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के विद्याथियों को प्री- बोर्ड एवं DTS में अच्छे Perfomence के आधार पर प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार देकर अभिभावकों की उपस्थिति मे सम्मानित किया गया। निदेशक श्री रुपेश शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके अभिभावको को बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। इस अवसर पर सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियो सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
abtakhindi newsjhunjhunujhunjhunu hindi newsrajasthanrajasthan hindi updateshekhawati newssikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS