डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया।
निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के द्वारा कक्षा 12वीं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, साथ-साथ कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए मंगलकामना समारोह का भी आयोजन किया गया। प्रिसींपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण तनावमुक्त रहित माहौल में मस्ती से सरोवर नजर आयें। विद्यार्थियों ने अनेक नृत्य, संगीत की प्रस्तुति दी। साथ-साथ कई प्रकार के गेम्स प्रतियोगिता भी करवायी गई। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी सांझा किये। कक्षा 12वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को विद्यालय की तरफ से उपहार भी दिये गये। निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएँ दी। साथ-साथ कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों को समारोह का आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।