सोफिया स्कूल मे दीपावली उत्सव का आयोजन

सोफिया स्कूल मे दीपावली उत्सव का आयोजन

सोफिया स्कूल मे दीपावली उत्सव का आयोजन

सीकर

डोलियो का बास, बजाज रोड स्थित सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल,सीकर में दीपावली उत्सव मनाया गया। निदेशक श्री रुपेश नवहाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली उत्सव पारम्परिक तरीके से हर्षोलास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली एवं दीया-माला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रिन्सिपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि कक्षा नर्सरी से 12वीं तक कुल 6-वर्ग बनाये गये एवं विभिन्न वर्गो में से तीन-तीन विजेता का चयन कर उन्हें पुरुस्कृत किया गया। निदेशक श्री रुपेश शर्मा ने विद्यार्थियों को रोशनी और उल्लास के इस त्यौंहार को परिजनों और मित्रों के साथ सदभावनाओं और सुरक्षित तरीके से मनाने को प्रेरित किया। प्रिन्सिपल श्रीपाल शर्मा ने इस अवसर पर इस महापर्व से जुडी अनेक प्रकार की पौराणिक कहानियों को रोचक तरीके से विद्यार्थियों को बताया। विद्यालय-प्रशासन द्वारा इस अवसर पर मिठाईयां बांटी गई और आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। सभी लोग तनाव-रहित माहौल में एक दूसरे को बधाइयां देते नजर आये।

abtakhindi newsrajasthanSikarsikar hindi newsSIKAR NEWS