सोभासरिया कॉलेज के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को जीव-जंतुओं की विलुप्त होती प्रजातियों पर फोटो गैलरी एग्जीबिशन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महासिंह रहे, जिन्होंने जीव-जंतुओं की विलुप्ति का मुख्य कारण पर्यावरण में बदलाव को बताया। वहीं, ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल सोलंकी ने विलुप्त प्रजातियों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हर्षिता गर्ग ने विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता फैलाने के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का समापन विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. विकास सक्सेना के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, उपप्राचार्य डॉ. महेश डोकवाल, डॉ. रुचि शर्मा और अन्य कॉलेज विद्यार्थी उपस्थित रहे।