सोभासरिया ग्रुप में स्किल एक्सपो का आयोजन

सोभासरिया ग्रुप में स्किल एक्सपो का आयोजन

सोभासरिया ग्रुप में स्किल एक्सपो का आयोजन

सीकर

क्षेत्र के अग्रणी तकनीकी शिक्षण संस्थान सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में एक दिवसीय “स्किल एक्सपो” का सफल आयोजन किया गया। यह एक्सपो विद्यार्थियों को उनकी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, शोध क्षमता एवं नवाचारपूर्ण परियोजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप चेयरमैन पी. आर. अग्रवाला द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीए सुनील मोर, ट्रस्ट प्रतिनिधि मनोज जोशी, ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा एवं सोभासरिया कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. महेश डोकवाल उपस्थित रहे।
इस आयोजन में तकनीक, करियर जागरूकता, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, उद्यमिता एवं कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों को एक साथ लाया गया, जिससे विद्यार्थियों को बहुआयामी सीखने एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। एक्सपो ने विद्यार्थियों में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी संचार, समस्या समाधान एवं प्रस्तुति कौशल को भी सुदृढ़ किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने पेंटिंग, लेखन, आर्ट एवं क्राफ्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेब डेवलपमेंट, ऐप डेवलपमेंट, मशीनों से संबंधित तकनीकी ज्ञान, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन तथा ई-स्पोर्ट्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रुप चेयरमैन पी आर अग्रवाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल ही सफलता का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर कौशल विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सीए सुनील मोर ने वित्तीय साक्षरता एवं जीवन कौशल की समझ भी विकसित करने पर बल दिया। ट्रस्ट प्रतिनिधि मनोज जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सॉफ्ट स्किल्स जैसे संचार, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इन कौशलों को निरंतर विकसित करने पर जोर दिया।
ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को प्रमुख कौशल बताते हुए कहा कि ये गुण विद्यार्थियों को पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता दिलाते हैं। ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा ने टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और समस्या समाधान कौशल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करते हैं। डॉ. महेश डोकवाल ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की |
एक्सपो के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, गणित व्याख्याता डॉ. संजय शर्मा, सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर संजय शर्मा, इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग विभागाध्यक्ष रवि सोनी व अंग्रेजी व्याख्याता निष्ठा दत्ता ने भी अपने कार्यों से सभी को अवगत कराया| यह एक दिवसीय एक्सपो विद्यार्थियों के लिए सीखने, नवाचार करने एवं अपने कौशल को निखारने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update