सोभासरिया ग्रुप में डिजिटल साक्षरता मॉडल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

डिजिटल नागरिकता और साइबर सुरक्षा पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा भारत में डिजिटल साक्षरता और डिजिटल नागरिकता की आवश्यकता को महसूस करते हुए डिजिटल साक्षरता मॉडल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका विजय, बनस्थली विद्यापीठ, जयपुर, ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, सोभासरिया कॉलेज प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, विभागाध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों व स्टाफ की उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया।
मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका विजय ने भारतीय समाज में प्रौद्योगिकी के समुचित उपयोग और डिजिटल नागरिकता की समझ बढ़ाने के लिए भारतीय डिजिटल साक्षरता मॉडल की विशेषताएँ और महत्व, प्रौद्योगिकी का समाज में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव, डिजिटल नागरिकता और इसके मूल अधिकार, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता और ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय, प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक व शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास पर सभी को विस्तार से अवगत कराया।
ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल सोलंकी ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल उपकरणों के सही उपयोग और साइबर सुरक्षा, इंटरनेट व्यवहार, और ऑनलाइन जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है।
कोऑर्डिनेटर आकांशा मिटावा ने बताया कि इस कार्यशाला में ग्रुप के सभी स्टाफ व विद्यार्थिओं ने भाग लिया, ताकि डिजिटल साक्षरता के बारे में गहरी समझ विकसित की जा सके और इसके सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की जा सके।

abtakNewsSikar