सोभासरिया महाविद्यालय में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन

सोभासरिया महाविद्यालय में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन

सोभासरिया महाविद्यालय में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन
सीकर
स्थानीय शिक्षण संस्थान सोभासरिया महाविद्यालय में एनएसएस प्रभारी डॉ. कोमल लता नागपाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर उत्साह एवं अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा-भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करना रहा।
शिविर का शुभारंभ गोकुलपुरा स्थित महात्मा गांधी स्कूल में एनएसएस शपथ के साथ हुआ। दूसरे दिन पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं तथा जिला युवा अधिकारी मोहित ने एनएसएस की भूमिका व विभिन्न सरकारी योजनाओं पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। तीसरे दिन विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चौथे दिन गौशाला में गौ-सेवा तथा शेखावाटी पार्क का भ्रमण कराया गया। पाँचवें दिन रैवासा धाम, जीण माता एवं हर्ष पर्वत का शैक्षणिक भ्रमण हुआ। छठे दिन दैनिक भास्कर कार्यालय का अवलोकन कराया गया। सातवें व अंतिम दिन संग्रहालय एवं स्मृति वन भ्रमण के साथ शिविर का समापन हुआ।
समापन अवसर पर ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी ने कहा कि एनएसएस जैसे शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता का विकास करते हैं। डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों, एनएसएस टीम एवं स्टाफ को सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता पर बल दिया।
महाविद्यालय प्रशासन ने शिविर में सहभागिता निभाने वाले सभी स्वयंसेवकों एवं स्टाफ सदस्यों की सराहना की।

abtakhindi newsjhunjhunurajasthanrajasthan hindi newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update