सोभासरिया में आगाज़ 2K25 का भव्य शुभारंभ
मुख्य अतिथि आयुक्त, नगर परिषद सीकर, शशिकांत शर्मा ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
सीकर
क्षेत्र के अग्रणी तकनीकी शिक्षण संस्थान सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में आगाज़ 2K25 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद शुरू हुए समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ RAS एवं आयुक्त, नगर परिषद सीकर, शशिकांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि CA सुनील मोर, ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, सोभासरिया कॉलेज प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, सोभासरिया कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. महेश डोकवाल, सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ की उप प्राचार्या डॉ. रूचि शर्मा तथा डीन स्किल एंड ब्रांड डेवलपमेंट डॉ. राजेश कुमार गौड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। ग्रुप प्राचार्य डॉ. सोलंकी ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम संयोजक जगदीप कुमार, हेमंत भाटी अवं सभी टीम प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थयों की सराहन करते हुए कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों के नेतृत्व, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल को निखारने का श्रेष्ठ माध्यम है। मुख्य अतिथि शशिकांत शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोभासरिया संस्थान प्रतिभा, शिक्षा और अनुशासन का अद्भुत संगम है तथा आगाज़ जैसा आयोजन युवाओं को नवाचार, नेतृत्व व सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में प्रेरित करता है। सोभासरिया कॉलेज प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आगाज़2k25 विद्यार्थियों की मेहनत, कला और टीमवर्क का दर्पण है। ग्रुप प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि सोभासरिया ट्रस्ट सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित रहा है और छात्रों की प्रतिभा संस्थान के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को जीवंत बना दिया, जिनमें गणेश वंदना, राजस्थानी, कालबेलिया, हरियाणवी, दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड नृत्य शामिल रहे। गायन प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने अपनी सुमधुर आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाबी नृत्य ने पूरे सभागार में जोश भर दिया। उद्घाटन के बाद हुए रैम्प वॉक और नुक्कड़ नाटकों में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का प्रदर्शन किया । उद्घाटन समारोह के बाद आगे दिनभर परिसर में विविध गतिविधियाँ आयोजित हुईं। रंगोली और सिंगिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला और गायन प्रतिभा से दर्शकों का मन जीता। रोडीज, बास्केटबॉल के मुकाबले रोमांचक माहौल के साथ आयोजित हुए। इंडोर कार्यक्रमों में शतरंज, कैरम और बुल्स आई प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। नुक्कड़ नाटक में प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों से जुड़े हुए बेहतरीन संदेश दिए। कार्यक्रम का संचालन दिव्या और योजना ने बेहतरीन ढंग से किया। आगाज़ 2K25 का यह पहला दिन विद्यार्थियों की ऊर्जा, सृजनात्मकता, नवाचार और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत प्रतीक बनकर अत्यंत सफल और यादगार साबित हुआ।