सोभासरिया स्कूल ऑफ़ लॉ में फ्रेशर पार्टी रूबरू का भव्य आयोजन

सोभासरिया स्कूल ऑफ़ लॉ में फ्रेशर पार्टी रूबरू का भव्य आयोजन

सोभासरिया स्कूल ऑफ़ लॉ में फ्रेशर पार्टी रूबरू का भव्य आयोजन

सीकर
स्थानीय शिक्षण संस्थान सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ, सीकर में फ्रेशर पार्टी रूबरू का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक विविधता के रंगों के साथ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करना और उन्हें महाविद्यालय के पारिवारिक वातावरण से जोड़ना था।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत लॉ कॉलेज उप प्राचार्या डॉ. रुचि शर्मा के प्रेरक स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, उत्कृष्टता और महाविद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उनका संबोधन छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला रहा।
कार्यक्रम में ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, डिग्री कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. महेश शर्मा, डीन (स्किल) डॉ. राजेश गौड़ तथा संकाय सदस्य रोहित सैनी, डॉ. सुमन बुगालिया, विशाल वर्मा और ऋषि माथुर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा कई गुना बढ़ा दी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, नुक्कड़ नाटक और विविध मंचीय कार्यक्रम शामिल रहे, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन की उत्कृष्ट योजना और समन्वय ने इसे अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित बनाया।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और रोमांचक चरण रहा मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता, जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने रुद्र प्रताप सिंह को मिस्टर फ्रेशर व साक्षी को मिस फ्रेशर के ख़िताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम में आयोजित मनोरंजक खेल, इंटरएक्टिव गतिविधियाँ और समूह सत्रों ने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया तथा सीनियर्स और फ्रेशर्स के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत किया।
समापन सत्र में विभागाध्यक्ष शिवलाल चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने संपूर्ण आयोजन समिति, संकाय सदस्यों, छात्र समन्वयकों और प्रशासनिक टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने नए विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक और यादगार शुरुआत सुनिश्चित की है।

abtakhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update