सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने राजस्थान उच्च न्यायालय का भ्रमण कर न्यायिक प्रक्रिया की समझ बढ़ाई…

राजस्थान उच्च न्यायालय में नागरिक और आपराधिक मामलों की सुनवाई देखी, विशेषज्ञों से संवाद कर कानूनी प्रक्रिया का अध्ययन किया

सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने जोधपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय का भ्रमण कर न्यायिक प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्रों ने नागरिक और आपराधिक मामलों की सुनवाई देखी और वरिष्ठ अधिवक्ता एवं न्यायालय के कर्मचारियों के साथ संवाद कर न्यायाधीश, वकील और कोर्ट स्टाफ की भूमिका को समझा।

इस अवसर पर हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजेन्द्र सिंह भाटी ने छात्रों को कानूनी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। लॉ कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. रुचि शर्मा, विभागाध्यक्ष शिवलाल और असिस्टेंट प्रोफेसर रोहित सैनी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

abtakhindi news