सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ सीकर में “न्यू क्रिमिनल लॉज” पर विशेष सत्र का आयोजन

सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ सीकर में "न्यू क्रिमिनल लॉज" पर विशेष सत्र का आयोजन

सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ सीकर में “न्यू क्रिमिनल लॉज” पर विशेष सत्र का आयोजन

सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ, सीकर में लीगल एजुकेशन संस्थान के तत्वावधान में “न्यू क्रिमिनल लॉज” विषय पर एक विशेष सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सत्र में संस्थान की प्रतिनिधि एडवोकेट दीपशिखा एवं एडवोकेट रूपल चौहान ने अपनी टीम के साथ मिलकर नए आपराधिक कानूनों की विस्तारपूर्वक व्याख्या की तथा पुराने कानूनों में किए गए संशोधनों और उनके व्यावहारिक प्रभावों पर प्रकाश डाला।
सत्र के दौरान उन्होंने आगामी 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस में सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों को सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।
इस अवसर पर ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी ने कहा कि नए आपराधिक कानून देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जनोन्मुखी बनाएंगे। विधि के विद्यार्थियों को ऐसे सत्रों के माध्यम से समसामयिक कानूनी ज्ञान प्राप्त होता है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी है।
साथ ही ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, सोभासरिया कॉलेज प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, तथा लॉ कॉलेज वाइस प्रिंसिपल डॉ. रुचि शर्मा ने भी लीगल एजुकेशन टीम का आभार व्यक्त किया। डॉ. रुचि शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को विधिक शिक्षा की गहन समझ प्रदान करते हैं और उन्हें बदलते कानूनी परिदृश्य के साथ अद्यतन बनाए रखते हैं। कार्यक्रम में लॉ कॉलेज विभागाध्यक्ष शिवलाल चौधरी सहित फैकल्टी सदस्य डॉ. सुमन बुगालिया, रोहित सैनी, विशाल वर्मा, ऋषि माथुर और निशांत माथुर उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan newsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update