सोमनाथ त्रिहन के निधन पर पूर्व विधानसभाध्यक्ष शेखावत, विधायक हांकम अली खां सहित जिले भर से नागरिकों ने जताई संवेदना
सीकर
कांग्रेस कमेटी सीकर के जिलाध्यक्ष, नगर परिषद के सभापति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष सहित कांग्रेस में प्रदेश स्तरीय नेता रहे स्व. सोमनाथ त्रिहन के निधन पर प्रदेश व जिलेभर के लोगों द्वारा प्रतिदिन शोक व्यक्त कर संवेदनाएं प्रकट जा रही है। स्व. त्रिहन के पुत्रों सुरेंद्र त्रिहन, कमल त्रिहन सहित परिजनों को बुधवार को भी काफी लोगों ने सांत्वना दी और और स्व. सोमनाथ त्रिहन की फोटो के समक्ष अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं।
विधानसभा के अध्यक्ष रहे व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपेंद्र सिंह शेखावत, विधायक हांकम अली खां, बुनियाद अली कुरेशी, सांसद अमराराम के पुत्र महावीर, कांता प्रसाद मोर, मो. शरिफ शेख, डॉ. विनोद सोनी, ओमप्रकाश कावरिया मुंबई, नगर परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, बाल कल्याण समिति के सदस्य रहे शिवभगवान नागा,पूर्व पार्षद जगदीश कुमावत, बाबुलाल, आनंद प्रकाश टांक, अल्ताफ हुसैनी, मोहित थनेजा, हिरालाल नायक, डॉ. रमेश बुटोलिया, कैलाश सिंधी, मुस्ताक तंवार, रामस्वरूप नायक, अजेय नायक, जर्नादन शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, नवल किशोर पान वाले, एडवोकेट नरेश पारीक, राजकुमार बहड़, मुकुंद तिवाड़ी, सुनील शर्मा लाला, राजू भूकर, मोहित बहड़ सहित जिलेभर से काफी संख्या में लोगों ने स्व. सोमनाथ त्रिहन के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए संवेदना प्रकट की।