सौरव बुडानिया ने राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

34वीं राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में रेगुलर इवेंट में किया शानदार प्रदर्शन

जिले के सौरव बुडानिया ने तेलंगाना के हनुमाकोंडा में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में रेगुलर इवेंट में कांस्य पदक जीता। भारतीय सेपक टकरा महासंघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सौरव ने शानदार प्रदर्शन किया। योगी स्टेडियम पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। पूर्व में भी सौरव राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। स्वागत समारोह में बॉक्सिंग कोच भारत, आर्चरी कोच विक्की, मोहित योगी, जगदीप बराला और आकाश योगी उपस्थित थे।

abtakhindi news