स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी बनाना अनिवार्य, 15 दिसंबर अंतिम तारीख…

फर्जीवाड़े पर रोक और शैक्षणिक रिकॉर्ड को ट्रैक करने की पहल

स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर तय की है। यह 12 अंकों की यूनिक आईडी प्रत्येक छात्र की स्थायी शैक्षणिक पहचान होगी। शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने इस कार्य को प्राथमिकता देने और प्रगति रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं।

फर्जीवाड़ा रोकने में मिलेगी मदद
अपार आईडी के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक किया जा सकेगा। यह कदम फर्जी डिग्री और नौकरी संबंधी धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाया गया है। इसके साथ ही ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

डिजी लॉकर से जुड़ाव
अपार आईडी में पाठ्यक्रम, अंक तालिका, प्रमाण पत्र, और अन्य उपलब्धियां डिजिटल रूप में सुरक्षित होंगी। इसे डिजी लॉकर से जोड़कर शैक्षणिक परिणामों और सरकारी लाभकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग को भी आसान बनाया जाएगा।

abtakNewsSikar