स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन

स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन

स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन
सीकर।

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल भढाडर सीकर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र सिंह मलिक ने मेडल, अवॉर्ड शीट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मेधावी छात्रों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की। समारोह के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्यों सहित समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS