स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन…

मंडावरा में गरीब बच्चों को स्वेटर वितरित

मंडावरा के राउप्रावि कुल्हरियों की ढाणी में सोमवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अध्यापक बजरंग लाल की प्रेरणा से आयोजित हुआ, जिसमें भामाशाह मुकेश खाडोलिया, सीताराम धाभाई और देवकीनंदन पारीक द्वारा गरीब बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।

इस अवसर पर खाडोलिया एंटरप्राइजेज ने भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में गरीब बच्चों की मदद करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ मंडावरा संतोष वर्मा, प्रधानाध्यापक हेमराज भार्गव, सुरेंद्र कविया, प्रेमसिंह सहित अन्य सम्मानित लोग ने की। इस आयोजन से बच्चों को ठंड से राहत मिली और उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

abtakNewsSikar