स्व. ओला की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सीकर
ग्राम कुड़ली निवासी पुलिस हेड कांस्टेबल रहे स्वर्गीय राजेंद्र ओला की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई |
ब्लड मोटीवेटर बी एल मील एवं कार्यक्रम संयोजक चतर सिंह ओला ने बताया कि मंगलवार को झुंझुनू जयपुर बाईपास पर न्यू हाउसिंग बोर्ड एवं पाठ्य पुस्तक मंडल- कुड़ली मोक्ष धाम के स्थित त्रिलोकेश मंदिर प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी, रिटायर्ड अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, पूर्व जिला उप प्रमुख ताराचंद धायल, भाजपा नेता पवन जोशी, ब्रह्माकुमारी आश्रम की बी के गोपी दीदी ने स्वर्गीय राजेंद्र ओला के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया | इस अवसर पर दो मिनट का मन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई | रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान अध्यक्ष इंजीनियर झाबरमल सीगड़, जिला ओषधि भंडार इंचार्ज डॉ सी पी ओला, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजीत शर्मा, ब्लड बैंक सुपरीटेंडेंट सत्येंद्र कुड़ी, जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार , ब्रह्मकुमारी आश्रम के बीके नरेश भाई, कांग्रेस एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिरदिया, कांग्रेस सीकर शहर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, कांग्रेस पिपराली ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश फौजी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि कानाराम जाट , डॉ वंदना सहरावत,पवन ढाका, शिवसिंहपुरा पूर्व सरपंच महावीर सैनी,कुड़ली पूर्व सरपंच प्रभु दयाल ओला,पार्षद सुरेश सैनी, जाट महासभा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पिलानिया, भगवान सिंह ओला, अनीस आर्य, तनसुख ओला, वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद देवठिया, ताराचंद यादव , रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल यादव, रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी सुल्तान सिंह जाखड़ , अधिशासी अभियंता हेमराज, रामचंद्र गोरा, गोविंद गोरा, सहायक अभियंता सागर ओला,सुल्तान ओला, फूलचंद ओला, मूलचंद ओला, पूर्व सरपंच राजेंद्र भूकर, हरफूल सिंह खीचड़, कुमावत छात्रावास पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम काम्या, शेर सिंह सुंडा, रामनिवास मील, गोवर्धन गोदारा, हवा सिंह मान, शेर सिंह सुन्डा, बृजमोहन सुंडा, मुकेश सैनी हर्ष, उमेश शर्मा श्रवण सिंह जाखड़ सांखू, सुरेंद्र शिवसिंहपुरा, सी पी बिजारणिया, रामनिवास सैन, दिनेश सैन, अशोक सैन आकवा, सत्येंद्र योगी, राजेंद्र ओला, ताराचंद ओला, राम नरेश गोरा, राजेंद्र, संदीप, निवास ओला, महावीर ओला, उमेश ओला, महेश शर्मा, मुकेश सिमार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी ने शिरकत कर रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की तथा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये | मील ने 162, कुमावत ने 70, भड़िया ने 60 , रघुवीर ने 51 तथा ओला ने 24 वीं बार किया रक्तदान इस अवसर पर सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक बी एल मील ने 161, रमेश कुमावत ने 70 डॉक्टर कमल भड़िया ने 60, रघुवीर मील ने 51 तथा चतर सिंह ओला ने 24 वीं बार रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया |