स्वर्गीय प्रमोद हरदयालपुरा की तृतीय पुण्यतिथि पर 30 दिसम्बर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारियां बड़े ही जोर शोर के साथ की जा रही है। इसे लेकर बुधवार को सीकर के कल्याण सर्किल स्थित इंडियन मोबाइल पर रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान मनोज गोवला ने बताया कि स्वर्गीय प्रमोद हरदयालपुरा की तृतीय पुण्यतिथि पर 30 दिसम्बर को हरदयालपुरा पिपराली रोड़ स्थित चौधरी धर्मकांटा पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न ब्लड बैंक अपनी सेवाएं देंगी। जिसमें क्षेत्र के युवा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान करेंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान मनोज गोवला, शिवपाल ख्यालिया, एडवोकेट महेन्द्र फेनिन, तानसेन गोवला, बृजमोहन सुण्डा, महेन्द्र डीआई, सुरेन्द्र सिंह पालड़ी, विजेन्द्र मंगावा, अमित पंसारी, मुकेश खोखर, दिनेश झीगर सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।