गांव कुणसीसर में गुरुवार को यूथ फोर्स कुणसीसर द्वारा आयोजित स्व. विनोद फौजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच कुणसीसर और बालरासर आथूणा के बीच खेला गया, जिसमें कुणसीसर की टीम ने 20 रन से जीत दर्ज की। मनु राठौड़ को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में सरपंच श्योराम कड़वासरा, पीथीसर सरपंच जंगशेर खान, समाजसेवी हसन पीथीसर, नरेंद्र सिंह, गंगाराम कड़वासरा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान, अनिश खान, डॉ. इनायत खां, बजरंग लाल कड़वासरा और कैप्टन नत्थूराम जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।