हनुमान बेनीवाल का कांग्रेस और वसुंधरा पर निशाना

बोले- हेमाराम को इतना डराया कि रो पड़े, RLP ने दिया साथ तो कांग्रेस का खाता खुला

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा में स्पीकर वासुदेव देवनानी के रोने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना ठीक नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं, तब बाड़मेर के हेमाराम चौधरी को इतना डरा दिया गया था कि वे विधानसभा में रो पड़े। बेनीवाल ने इसे अपनी जाति का अपमान बताया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि RLP के समर्थन से ही कांग्रेस का विधानसभा चुनाव में खाता खुला था, लेकिन अलग होते ही उसकी स्थिति कमजोर हो गई। बेनीवाल ने कहा कि गलत काम करने के बाद माफी मांगना सही नहीं, इसलिए वे खुद कभी माफी नहीं मांगते। उन्होंने कांग्रेस पर राजस्थान की जनता और संसाधनों को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

abtakhindi news