हमीरवास पुलिस ने बुधवार को नीमां गांव में साइबर शील्ड और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थानाधिकारी जय कुमार भादू, एएसआई महेंद्र सिंह और हैड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव और उनकी रोकथाम के उपाय समझाए।
थानाधिकारी ने कहा कि प्रलोभन या भय में न आकर सतर्क रहकर साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। इसके अलावा, ग्रामीणों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के महत्व पर जागरूक किया गया। वाहनों पर रिफ्लेक्टर पट्टियां और चिह्न लगवाकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई।