हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सीकर में भव्य स्वागत…

मोहनलाल बडोली, कृष्ण बेदी और सुनीता दुग्गल ने खाटूश्याम में बाबा श्याम के दर्शन किए

रविवार को हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली, समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का सीकर आगमन हुआ, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

भाजपा नेता खाटूश्याम मंदिर पहुंचे और बाबा श्याम के दर्शन किए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था, और कई वरिष्ठ नेता जैसे जितेंद्र सिंह कारंगा, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, जयसिंह त्रिलोकपुरा, श्रवण शर्मा, मनदीपसिंह और कमलसिंह मौजूद थे।